स्वतंत्रता दिवस से पहले इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षा का ‘रियल टाइम टेस्ट’,‘Real-time test’ of security at Indore airport ahead of Independence Day.

स्वतंत्रता दिवस से पहले इंदौर एयरपोर्ट पर
 सुरक्षा का ‘रियल टाइम टेस्ट’

CISF, BSF और इंदौर पुलिस ने संयुक्त रूप से किया हाई-लेवल एंटी-टेरर मॉक ड्रिल

इंदौर। आगामी स्वतंत्रता दिवस एवं शहर में होने वाले महत्वपूर्ण आयोजनों को देखते हुए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का लगातार निरीक्षण और परीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में इंदौर एयरपोर्ट पर CISF, BSF एवं स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से हाई-लेवल एंटी-टेरर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। अभ्यास के दौरान एयरपोर्ट परिसर में संदिग्ध घुसपैठ एवं आतंकी खतरे जैसी काल्पनिक स्थिति निर्मित कर सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों को परखा गया।


काल्पनिक सूचना मिलते ही CISF की QRT, BSF जवानों और स्थानीय पुलिस ने निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तत्काल मोर्चा संभाला। इसके बाद संयुक्त रूप से रेस्क्यू एवं काउंटर ऑपरेशन का अभ्यास किया गया।

मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा एजेंसियों के रिस्पॉन्स टाइम, कम्युनिकेशन, आपसी समन्वय एवं आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की क्षमता को परखना रहा।

अभ्यास में CISF, BSF, स्थानीय जिला पुलिस, BDDS, अग्निशमन विभाग एवं चिकित्सा दल ने सक्रिय सहभागिता की। मॉक ड्रिल के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने समीक्षा बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया की तैयारियों का जायजा लिया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एजेंसियां अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर एयरपोर्ट सहित शहर के प्रमुख एवं सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।

पुलिस की आमजन से अपील है कि सुरक्षा जांच में सहयोग करें। कोई लावारिस वस्तु या 
संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी या सुरक्षाकर्मी को सूचना दें।

                                                                             सुरक्षा में कोई समझौता नहीं...

ENCOUNTER NEWS M.P



Post a Comment

0 Comments