19 मार्च 2025 Mumbai 

                                            मुंबई में यूक्रेन दूतावास का उद्घाटन

यूक्रेन के विदेश मंत्री Andrii Sybiha ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के साथ बैठक की एवं अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम, भारत की भूमिका पर विचार साझा किए , इसके उपरांत मुंबई में यूक्रेन के महावाणिज्य दूतावास के उद्घाटन में भाग लिया ..

                

यूक्रेन के विदेश मंत्री Andrii Sybiha ने मिडिया से चर्चा करते हुए बताया: "मैंने भारत के प्रमुख विशेषज्ञों और मीडिया समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की और अग्रिम मोर्चे की स्थिति, अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम, भारत की भूमिका और युद्ध समाप्त होने की संभावनाओं पर विचार साझा किए। मैंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए रूस-उत्तर कोरिया सहयोग की सुरक्षा चुनौतियों पर जोर दिया।"

 यूक्रेन के महावाणिज्य दूतावास के उद्घाटन के अवसर पर यूक्रेन के विदेश मंत्री Andrii Sybiha ने बताया : "मैं हमारे महावाणिज्य दूतावास, यूक्रेन-भारत व्यापार मंच के उद्घाटन और महाराष्ट्र राज्य नेतृत्व के साथ बैठकों के लिए भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई में आकर खुश हूँ। युद्ध के समय में भी, हम राजनयिक उपस्थिति, आर्थिक सहयोग और व्यापारिक संबंधों का विस्तार कर रहे हैं"।

                               
                                                                            फोटो: इंटरनेट 


भारत की भूमिका और युद्ध समाप्त होने की संभावनाओं पर विचार व्यक्त किये 




Report : ENCOUNTER NEWS M.P