पिपलिया पाला तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ
जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नगर निगम द्वारा पिपलिया पाला तालाब के गहरीकरण कार्य का शुभारंभ आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल द्वारा किया गया।
यह कार्य भारतीय जैन संघगठन, इंदौर उमंग एवं जैन इंजीनियर्स सोसायटी, इंदौर के सहयोग से सीएसआर माध्यम से किया जाएगा।
आयुक्त श्री सिंघल ने कहा कि तालाबों एवं जल स्रोतों का संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है। पिपलिया पाला तालाब के गहरीकरण से जल संग्रहण क्षमता बढ़ेगी तथा भू-जल स्तर सुधारने में मदद मिलेगी। साथ ही पर्यावरण संतुलन एवं हरित वातावरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने बताया कि नगर निगम विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जल संरक्षण अभियान लगातार चला रहा है। जनभागीदारी से किए गए ऐसे कार्य नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्री श्री अश्विन जनवदे सहित भारतीय जैन संघगठन, इंदौर उमंग एवं जैन इंजीनियर्स सोसायटी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P
0 Comments