उज्जैन की बेटियों ने विदेश में लहराया तिरंगा, चीन की जोड़ी को हराकर जीता गोल्ड Daughters of Ujjain fly the tricolour high abroad; win gold by defeating a Chinese pair.

🏸 उज्जैन की बेटियों ने विदेश में लहराया तिरंगा, चीन की जोड़ी को हराकर जीता गोल्ड

उज्जैन से गौरव बढ़ाने वाली बड़ी खबर सामने आई है।

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन की दो प्रतिभावान छात्राओं सुश्री विधि शर्मा और सुश्री उत्कर्षा पाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया है।

नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के डबल्स मुकाबले में विधि शर्मा और उत्कर्षा पाल की जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चीन की जोड़ी को मात दी और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

यह जीत सिर्फ दो खिलाड़ियों की उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत, मध्यप्रदेश, उज्जैन और सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है।



अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय बेटियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाते हुए यह साबित कर दिया कि अगर हौसला और मेहनत हो, तो मंजिल किसी भी सीमा से बड़ी हो सकती है।

विधि शर्मा और उत्कर्षा पाल की इस ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि प्रदेश के हजारों युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।

उम्मीद है कि आने वाले समय में ये दोनों खिलाड़ी देश के लिए और भी बड़े मंचों पर पदक जीतकर भारत का तिरंगा इसी तरह शान से लहराती रहेंगी।

उज्जैन की बेटियों को सलाम…
भारत की बेटियों को सलाम....🏸

Post a Comment

0 Comments