ग्राम पंचायत भेसलाय के आंगनवाड़ी भवन, महू की दयनीय और जर्जर स्तिथि कों सुधारने की विधायक महोदया से अपील.. An appeal to the Honorable MLA to improve the deplorable and dilapidated condition of the Anganwadi building in Mahu, under Gram Panchayat Bheslay.

ग्राम पंचायत भेसलाय के आंगनवाड़ी भवन, महू की दयनीय और जर्जर स्तिथि कों सुधारने की विधायक महोदया से अपील

आंगनवाड़ी भवन ग्राम पंचायत:- भेसलाय (शांतिनगर)
जनपद पंचायत:- डॉ.अम्बेडकर नगर महू 
परियोजना:- डॉ.अम्बेडकर नगर महू ग्रामीण 1
सेक्टर:- डॉ.अम्बेडकर नगर महू पोस्ट:- आई.आई.एम. कैम्पस राऊ, तहसील:- राऊ  
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक:- 209 डॉ.अम्बेडकर नगर महू
लोकसभा क्षेत्र क्रमांक:- 25 धार-महू क्षेत्र 
जिला इंदौर (म.प्र.) भारत पिनकोड - 453556
(01) आंगनवाड़ी भवन पूर्ण रूप से चारों तरफ से जर्जर हे भवन के आवाजाही के रास्ते में पैड गिरा हुआ हे घास उगी हुई हे एवं पीने के पानी कि कोई व्यवस्था नहीं है RO भी नहीं है !
(02) आंगनवाड़ी भवन का शौचालय भी चारो तरफ से पूरा जर्जर हो चुका हे भवन के शौचालय में भी पानी की कोई व्यवस्था नहीं है !

(03) आंगनवाड़ी भवन का किचन कक्ष भी चारो तरफ से जर्जर है !
(04) आंगनवाड़ी भवन में बच्चों के बैठने का कक्ष भी चारो तरफ से जर्जर है और फर्श भी टूटी हुई है !

गाँव के आंगनवाड़ी भवन के जर्जर होने और गिरने की स्थिति होने पर बच्चों की सुविधा को देखते हुए ग्राम सभा में दिनाँक 26 जनवरी 2026 को सर्वसहमति से नवीन आंगनवाड़ी भवन निर्माण हेतु प्रस्ताव पारित किया गया लेकिन जमीनी स्तर पर गाँव में आज तक नवीन भवन निर्माण शुरू नहीं किया गया !
माननीय विधायिका महोदया जी Usha Thakur जी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 209 डॉ.अंबेडकर नगर महू से विनम्र निवेदन है कि अपनी विधानसभा क्षेत्र के गाँव भेंसलाय की आंगनवाड़ी भवन निर्माण करवाने कि कृपा करें ग्राम पंचायत द्वारा सिर्फ कागजों और आश्वासन में आंगनवाड़ी भवन निर्माण करवाया जा रहा है ! ग्राम भेसलाय को नवीन आंगनवाड़ी भवन बनवाते बनवाते 1 साल पूर्ण हो गया हे लेकिन नया आंगनवाड़ी भवन निर्माण नहीं हुआ ! गाँव के सभी जनप्रतिनिधियों से निवेदन है कि सहयोग करें एवं जिनके बच्चे गाँव की आंगनवाड़ी में पढ़ते है उन सभी बच्चों के माता,पिता,भाई,बहन एवं गाँव के युवाओं से भी से भी हाथ जोड़कर निवेदन है कि नवीन आंगनवाड़ी भवन निर्माण करने के लिए आगे आए यहाँ अपने गाँव के छोटे-छोटे बच्चे पढ़ते है !

ENCOUNTER NEWS M.P

Post a Comment

0 Comments