अंतर्राष्ट्रीय छायाचित्र दिवस पर वरिष्ठ छायाचित्रकारों का सम्मान,Honouring senior photographers on International Photography Day

अंतर्राष्ट्रीय छायाचित्र दिवस पर वरिष्ठ छायाचित्रकारों का सम्मान

इंदौर। अंतर्राष्ट्रीय छायाचित्र दिवस के अवसर पर स्टेट प्रेस क्लब, मध्य प्रदेश द्वारा शहर के वरिष्ठ छायाचित्रकारों का सम्मान किया गया। आयोजन में छायाचित्रकारी के क्षेत्र में वर्षों से उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ फोटोग्राफरों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि छायाचित्र केवल किसी क्षण को कैमरे में कैद करने का माध्यम नहीं बल्कि समाज, संस्कृति और इतिहास को दर्ज करने का महत्वपूर्ण दस्तावेज भी है। वरिष्ठ छायाचित्रकारों ने अपने अनुभव साझा करते हुए फोटोग्राफी की बदलती तकनीक और नई पीढ़ी के सामने मौजूद अवसरों पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ छायाचित्रकार हेमशंकर पाठक, गुरुदास दुआ, सुधीर सक्सेना, कैलाश मित्तल, एमके जैन, दिलीप लोकरे, ओ.पी. सोनी, अखिल हार्डिया, राजू पंवार, श्रीराम चौहान, बंसी लालवानी, आशु पटेल, पुष्कर सोनी, अनुराग बड़ोलिया एवं गोपाल वर्मा  प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रवीण  खारीवाल, रचना जौहरी,पंकज क्षीरसागर,अवनीश जैन, समीर खान एवं सुनील जैन ने वरिष्ठ छायाचित्रकारों का अंगवस्त्र से स्वागत किया।स्टेट प्रेस क्लब,मप्र के इस आयोजन ने वरिष्ठ छायाचित्रकारों के अनुभव, योगदान और फोटोग्राफी की विरासत को सम्मान देने के साथ नई पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा का संदेश दिया।

ENCOUNTER NEWS M.P 

Post a Comment

0 Comments