1.5 क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित डिस्पोजल ग्लास जेसीबी से नष्ट ,Over 1.5 quintals of banned disposable glasses destroyed using a JCB.

निगम द्वारा 1.5 क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित 
डिस्पोजल ग्लास जेसीबी से नष्ट 

निगम द्वारा 1.5 क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित डिस्पोजल ग्लास जेसीबी से नष्ट करते हुए दुकानदारों से 12 हजार रुपए का जुर्माना वसूला
गणेश ट्रेड से जब्त किए गए प्रतिबंधित डिस्पोजल ग्लास के 8 से अधिक बड़े बॉक्स, बाजार मूल्य 65 हजार रुपए से अधिक

उज्जैन शहर को स्वच्छ एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को इंदौर गेट स्थित गणेश ट्रेड से जब्त की गई लगभग 1.5 क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित डिस्पोजल ग्लास को एमआर-5 स्थित ट्रांसफर स्टेशन पर जेसीबी मशीन की सहायता से पूर्ण रूप से नष्ट किया गया। जब्त की गई सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 65 हजार रुपए से अधिक है
स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही के दौरान प्रतिबंधित डिस्पोजल ग्लास के 8 से अधिक बड़े बॉक्स जब्ती में लिए गए थे। जब्त सामग्री को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया, ताकि प्रतिबंधित डिस्पोजल सामग्री का पुनः उपयोग अथवा बाजार में वितरण न हो सके


दुकानदारों पर भी की गई चालानी कार्यवाही

कार्यवाही के दौरान इंदौर गेट से देवास गेट बस स्टेशन तक क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थान पर गंदगी करते पाए गए दुकानदारों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए लगभग 12 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया
  निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने, गंदगी करने तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं डिस्पोजल सामग्री के उपयोग के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी

स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण पर निगम का जोर

निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नियमित रूप से जप्ती एवं चालानी कार्यवाही की जा रही है। निगम का उद्देश्य केवल कार्यवाही करना ही नहीं, बल्कि नागरिकों एवं व्यापारियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है।नगर निगम ने सभी व्यापारियों, दुकानदारों एवं शहरवासियों से अपील की है कि प्रतिबंधित पॉलीथिन, सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित डिस्पोजल सामग्री का उपयोग एवं विक्रय न करें। इसके स्थान पर पर्यावरण हितैषी विकल्पों का उपयोग करें तथा उज्जैन शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने में नगर निगम का सहयोग प्रदान करें
   उक्त कार्यवाही उपायुक्त श्री संजेश गुप्ता एवं सहायक आयुक्त श्री राघवेंद्र सिंह पालिया के मार्गदर्शन में स्वच्छता निरीक्षक श्री मुकेश भाटी की उपस्थिति में की गई।

ENCOUNETR NEWS M.P


Post a Comment

0 Comments