सेंट्रल जेल से भी गूंजा नशे से दूरी है जरूरी का संदेश, बंदियों ने ली नशामुक्ति की शपथ,The message that "staying away from drugs is essential" echoed from the central jail as well; inmates took a pledge to give up drugs.

सेंट्रल जेल से भी गूंजा नशे से दूरी है जरूरी का संदेश
 बंदियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

इंदौर। युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 (Say No to Drugs)" अभियान के अंतर्गत निरंतर विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में आज दिनांक 24 जुलाई 2026 को सेंट्रल जेल, इंदौर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अति पुलिस उपायुक्त (क्राइम) श्री राजेश दंडोतिया एवं उनकी टीम ने बंदियों के बीच पहुंचकर उन्हें नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान बंदियों को बताया गया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। साथ ही उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने तथा नशे से दूर रहकर जीवन में नई शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया गया।
                      
बंदियों को आवश्यकता पड़ने पर सहायता एवं परामर्श प्राप्त करने के लिए मानस हेल्पलाइन – 1933, नेशनल सुसाइड हेल्पलाइन – 14416 तथा नशा मुक्ति हेल्पलाइन – 14446 की जानकारी भी साझा की गई, ताकि जरूरतमंद व्यक्ति समय पर उचित सहायता प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के अंत में 840 से अधिक बंदियों ने सामूहिक रूप से नशे से दूर रहने तथा अपने स्तर पर नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की शपथ ली। 
इंदौर पुलिस ने संदेश दिया कि नशे से दूरी ही सुरक्षित, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।

ENCOUNTER NEWS M.P


Post a Comment

1 Comments