चलो नेपाल, IRCTC कराएगा धार्मिक स्थलों की यात्रा, 12 जून को इंदौर से चलेगी सर्वसुविधायुक्त ट्रैन


चलो नेपाल, IRCTC कराएगा धार्मिक स्थलों की यात्रा, 
12 जून को इंदौर से चलेगी सर्वसुविधायुक्त ट्रैन

नेपाल स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन अब और आसान होने जा रहे हैं। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पाेरेशन यानी आईआरसीटीसी द्वारा मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए “पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन यात्रा” का विशेष आयोजन किया जा रहा है। 
IRCTC की भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन 12 जून 2026 को इंदौर से रवाना होगी।


यह यात्रा 9 रात और 10 दिनों की होगी, जिसमें यात्रियों को नेपाल के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इस विशेष यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को पशुपतिनाथ मंदिर, पोखरा, काठमांडू और चितवन नेशनल पार्क सहित कई दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। यह ट्रेन इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और सतना रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जहां से यात्री यात्रा में शामिल हो सकेंगे। आईआरसीटीसी के अनुसार यात्रा के लिए तीन अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। 3 एसी कम्फर्ट श्रेणी का किराया 62 हजार 710 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। 2 एसी डीलक्स श्रेणी के लिए 76 हजार 550 रुपये प्रति व्यक्ति और 1 एसी सुपीरियर श्रेणी के लिए 90 हजार 400 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क निर्धारित किया गया है। आईआरसीटीसी द्वारा इस सर्वसमावेशी पैकेज में आरामदायक रेल यात्रा, ट्रेन के रेस्टोरेंट में भोजन, एसी बसों से स्थानीय भ्रमण, होटल में ठहरने की सुविधा, टूर एस्कॉर्ट, यात्रा बीमा, सुरक्षा और हाउसकीपिंग जैसी सुविधाएं शामिल की गई हैं। इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं या अधिकृत एजेंटों से संपर्क कर सकते हैं। 

इंदौर से ENCOUNTER NEWS MP


Post a Comment

0 Comments