₹1 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार
इंदौर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 1 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्वई के दौरान आरोपियों की स्कॉर्पियो पुलिस से बचने की कोशिश में डिवाइडर से टकरा गई। आरोपियों के कब्जे से एमडी ड्रग्स के साथ हथियार और वाहन भी जब्त किए गए हैं।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने टीसीएस चौराहे के पास घेराबंदी कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पांच अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी नवीन सोलंकी के साथ गोविंद वर्मा, शंकर सिंह, विक्रम सिंह और नरेंद्र सिंह को पकड़ा गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 किलो से ज्यादा एमडी ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो और दो बाइक भी जब्त की गई हैं।
इस मामले में बताया जा रहा है कि पुलिस को आरोपियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीसीएस चौराहे के पास घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख आरोपी स्कॉर्पियो लेकर भागने लगे, लेकिन तेज रफ्तार वाहन डिवाइडर से टकरा गया और पुलिस ने सभी आरोपियों को दबोच लिया।
वही पकड़े गए आरोपी राजस्थान, उज्जैन, देवास और इंदौर से जुड़े बताए जा रहे हैं। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने कई महीनों से एमडी ड्रग्स की तस्करी कर अवैध मुनाफा कमाने की बात कबूल की है। फिलहाल क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P

0 Comments