सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को इंदौर के 27 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी,The Civil Services Preliminary Examination will be held on May 24 at 27 examination centers in Indore.

सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को इंदौर के 27 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी

परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों तक सिर्फ पेन, पेंसिल, एडमिट कार्ड और स्वयं के फोटो ही ला सकेंगे
परीक्षा की तैयारियों को लेकर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने की बैठक
आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करना सभी के लिए जरूरी- संभागायुक्त डॉ. खाड़े
इंदौर, 14 मई 2026
संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में आज संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान उन्होंने इस परीक्षा में संलग्न हों रहे अधिकारियों और केन्द्राध्यक्षों से कहा कि आयोग द्वारा निर्धारित निर्देशों का अक्षरशः पालन करना सभी के लिए आवश्यक है। आयोग द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं व सुविधाओं के लिये संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने जानकारी प्राप्त करने के निर्देश है। बैठक में उपायुक्त राजस्व श्रीमती सपना लोवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद सिंह सहित नगर निगम, एमपीईबी, पोस्ट ऑफिस और कोषालय अधिकारी भी मौजूद रहे।
बैठक में बताया गया कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए इंदौर में 27 केंद्र बनाए गए है। इसमें एक केंद्र पीडब्ल्यूडी के लिए निर्धारित किया गया है। इन केंद्रों पर 12 हजार 104 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 24 मई, रविवार को दो सत्रों में आयोजित होगी। पहला सत्र सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2.30 से शाम 4.30 तक रहेगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए ई-एडमिट कार्ड के आधार पर ही दिया जाएगा। उक्त परीक्षा के संचालन हेतु संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े को परीक्षा समन्वयक अधिकारी बनाया गया है तथा संयुक्त आयुक्त, लिटिगेशन एवं समन्वय श्रीमती शैली कनाश को प्रभारी परीक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 
प्रतिबंधित वस्तुएं
  
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिए गए निर्देशानुसार परीक्षार्थी को परीक्षा हाल में कैलकुलेटर, मोबाइल फ़ोन/ आईटी. गैजेट्स/ डिजिटल घड़ियाँ/ स्मार्ट घड़ियाँ/ब्लूटूथ/कोई भी अन्य संचार उपकरण, बैग आदि अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। परीक्षार्थियों को ई-एडमिट कार्ड में बताए गए स्थान (Venue) के अलावा किसी अन्य स्थान पर परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र के अंदर केवल पेन, पेंसिल, ई-एडमिट कार्ड, स्वयं की तस्वीरें, आईडी प्रूफ या ई-एडमिट कार्ड में बताई गई कोई अन्य चीज़ ही ले जाने की अनुमति रहेगी।

इंदौर से ENCOUNTER NEWS MP

Post a Comment

0 Comments