फरार अपराधी को पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों सहित कुल 18 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को किया सम्मानित,18 Police Officers Were Honored by Police Commissioner

फरार अपराधी को पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों सहित कुल
 18 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को किया सम्मानित

पुलिस कमिश्नर इंदौर ने बेहतर यातायात प्रबंधन मे महत्वपूर्ण योगदान देने वाले तथा फरार वांछित अपराधी को पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों सहित कुल 18 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को किया सम्मानित।

पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 18 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना।

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।


           साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक  07.04.26 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 18 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
     
साथ ही इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) श्री आर.के. सिंह, पुलिस उपायुक्त अपराध श्री राजेश कुमार त्रिपाठी सहित उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।

पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-

 कार्य. सउनि भूपेंद्र सिंह गुर्जर, कार्य.प्रआर 3387 मुकेश जादौन थाना विजय नगर - थाना विजय नगर मे पंजीबध्द अपराध मे 04 आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सराहनीय योगदान पर।

कार्य.प्रआर 2808 रामनारायण, म.आर. 4474 सहजू सोलंकी थाना यातायात- शहर मे व्हीव्हीआईपी मूवमेंट के दौरान सजगता व बेहतर यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।

 कार्य.प्रआर. 1020 कन्हैयालाल पटेल थाना यातायात - मरीमाता चौराहे पर बेहतर यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।

आर. 3439 आशीष थाना यातायात - चंदन नगर चौराहे पर बेहतर यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।

आर. 2003 मनोज थाना यातायात - पलासिया चौराहे पर विशेष मुहिम के तहत प्रभावी कार्यवाही करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।

 आर 3797 राजकुमार थाना यातायात - लाभगंगा चौराहे पर बेहतर यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।

कार्य.सउनि अविनाश सिंह दिवाकर, कार्य.सउनि मनोज राठौर, कार्य.प्रआर 1994 मनीष रघुवंशी, आर 4022 हरीश चौधरी, आर 3794 होतम सिंह, आर 3728 रविशंकर पाल, आऱ 351 धर्मेंद्र सोनगरा, आऱ 4407 राहुल कुमारिया, म.आर 687 चंदा जोशी, आऱ 4222 निलेश मण्डलोई थाना अपराध शाखा - वांछित अपराधी को गिरफ्तार करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।

इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P

Post a Comment

0 Comments