माधव सृष्टि आरोग्य केंद्र में हुआ ,
गर्भ संस्कार पर विशेष व्याख्यानमाला का आयोजन
श्री गुरुजी सेवा न्यास के तत्वावधान में संचालित माधव सृष्टि आरोग्य केंद्र द्वारा आज स्वास्थ्य और संस्कारों के समन्वय गर्भ संस्कार पर एक विशेष व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में शहर की सुप्रसिद्ध एवं अनुभवी गर्भ संस्कार विशेषज्ञ डॉ. राधिका माहेश्वरी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रही। इन्होंने उपस्थित जनों को गर्भ संस्कार के वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के अतिथि वीणा पाराशर एवं नीतू अग्रवाल रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आज के तनावपूर्ण वातावरण में एक स्वस्थ, संस्कारी और बुद्धिमान भावी पीढ़ी के निर्माण में गर्भ संस्कार की क्या भूमिका है, इस विषय पर जागरूकता फैलाना है। व्याख्यान के दौरान डॉ. माहेश्वरी ने गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। आभार सुमन गुप्ता और संचालन पूनम शिवहरे ने किया।
इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P
.jpeg)
0 Comments