बड़े बकायेदारों पर जिला प्रशासन का डंडा बकायेदारों को थमाए नोटिस, नहीं जागे तो जल्द होगी बड़ी कार्रवाई, District Administration Cracks Down On Major Defaulters: Notices Issued To Delinquents; Failure To Comply Will Lead To Imminent, Major Action.

बड़े बकायेदारों पर जिला प्रशासन का डंडा
बकायेदारों को थमाए नोटिस, नहीं जागे तो जल्द होगी बड़ी कार्रवाई

इंदौर जिला प्रशासन द्वारा इन दिनों राजस्व वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य उन बकायेदारों से राजस्व की वसूली करना है जिन्होंने लंबे समय से शासन को देय राशि जमा नहीं की है। जिला प्रशासन ने ऐसे बड़े बकायेदारों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर राजस्व की राशि जमा नहीं करने पर उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

                                            पूरी खबर देखने के लिए वीडियो लिंक पर क्लिक करें

वहीं दूसरी ओर इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने जल संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे “जल संचय जनभागीदारी अभियान” की भी समीक्षा की। बैठक में जल संरचनाओं को विकसित करने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत योजना पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण को लेकर जो योजना तैयार की गई है उसके तहत एक अप्रैल से जिले में विभिन्न कार्य शुरू किए जाएंगे। 

बैठक में जल संरचनाओं को विकसित करने और जल संरक्षण को बढ़ावा

 देने के लिए विस्तृत योजना पर चर्चा की गई।

इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P



Post a Comment

0 Comments