सिर पर गैस सिलेंडर रखकर कांग्रेस महिला कमिटी का प्रदर्शन, Congress committee protest for Gas supply

सिर पर गैस सिलेंडर रखकर कांग्रेस महिला कमिटी का प्रदर्शन

देशभर में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर अब सियासत भी तेज होती जा रही है। इंदौर में घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में शहर कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में महिलाओं ने सिर पर गैस सिलेंडर रखकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।

 इस दौरान महिलाओं ने सिर पर गैस सिलेंडर रखकर विरोध प्रदर्शन किया, जो प्रदर्शन का प्रमुख आकर्षण बना। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने “नरेंद्र मोदी हाय-हाय” और “भाजपा सरकार हाय-हाय” जैसे नारे लगाते हुए महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा।  

 प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर

 और बैनर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P


Post a Comment

0 Comments