शहर में खेल मैदान/ वॉकिंग ट्रैक के बाहर #detox, #health drink और जूस के अस्थायी स्टॉलों पर हुई जाँच
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लोगों की सेहत से खिलवाड़ न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। शहर में जिम, खेल मैदान और वॉकिंग ट्रैक के बाहर बड़ी संख्या में डिटॉक्स ड्रिंक, हेल्थ ड्रिंक और जूस के अस्थायी स्टॉल लगते हैं। ऐसे में कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहरभर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशानुसार शहर में जिम, खेल मैदान और वॉकिंग ट्रैक के सामने संचालित अस्थायी स्टॉलों का निरीक्षण किया गया।
इन स्टॉलों पर डिटॉक्स ड्रिंक, हेल्थ ड्रिंक, स्प्राउट्स, फल एवं सब्जियों के जूस जैसे करेला जूस, आंवला जूस और एलोवेरा जूस बेचे जा रहे थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दशहरा मैदान, अन्नपूर्णा मंदिर रोड, यूनिवर्सिटी परिसर, केसरबाग रोड, रेसिडेंसी एरिया और नेहरू स्टेडियम के सामने लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी स्टॉल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे जूस और हेल्थ ड्रिंक तैयार करने में केवल ताजे फल-सब्जियों और अंकुरित अनाज का ही उपयोग करें। अधिकारियों ने यह भी कहा कि जूस और पेय पदार्थ तैयार करने में केवल स्वच्छ और पीने योग्य पानी का उपयोग किया जाए। साथ ही सभी खाद्य पदार्थों को ढककर रखा जाए। निरीक्षण के दौरान जूस मशीन, बर्तन, गिलास और चाकू जैसे उपकरणों की नियमित सफाई पर भी विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा स्टॉल के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। प्रशासन का कहना है कि इन नियमों का पालन करने से उपभोक्ताओं को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन मिल सकेगा और सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा भी सुनिश्चित होगी। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार आम नागरिकों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा कि लोगों को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के लिए
यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P
.jpeg)

0 Comments