इंदौर महापौर की जनचौपाल में उठा अवैध निर्माण का मुद्दा, The issue of illegal construction was raised in the Indore Mayor's Janchaupal.

 इंदौर महापौर की जनचौपाल में उठा अवैध निर्माण का मुद्दा
ड्रेनेज पानी व मूलभूत समस्याओं पर मुखर हुए वार्ड 57 के रहवासी

वार्ड 57 में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की चौपाल में एक युवा लड़के ने जी प्लस 3 अवैध निर्माण की शिकायत की। शिकायतकर्ता ने कहा कि बिल्डर द्वारा रेजिडेंशियल परमिशन पर जी प्लस 3 का अवैध निर्माण किया जा रहा है, जिसमें पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है शिकायतकर्ता ने नगर निगम की जनसुनवाई में शिकायत की है,

                                     


 लेकिन अधिकारियों ने उसकी सुनवाई नहीं की महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि लिखित में शिकायत दें, जिस पर शिकायतकर्ता ने कहा कि वह पहले ही लिखित में शिकायत दे चुका है।महापौर ने कहा कि चिंता न करें, कार्रवाई की जाएगी।एक बुजुर्ग शिकायतकर्ता ने चौपाल में कहा कि सड़क की सफाई केवल दौरे के दिन होती है महापौर के समक्ष पानी की समस्या, बेक लाइन और सफाई के मुद्दे रखे गए, जिस पर महापौर ने कहा कि समस्याओं का निराकरण कर दिया जाएगा।कार्रवाई महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आश्वासन दिया है कि अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जाएगी और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दों का निराकरण किया जाएगा।


महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आश्वासन दिया है कि अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जाएगी


इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P

Post a Comment

0 Comments