इंदौर में नशे का नेटवर्क 1200 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ MR समेत दो आरोपियों को दबोचा,Drug racket busted in Indore; MR and two others arrested with 1200 banned Alprazolam tablets

 इंदौर में नशे का नेटवर्क 1200 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम 

टैबलेट के साथ MR समेत दो आरोपियों को दबोचा,

इंदौर की खजराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित 1200 अल्प्राजोलम टेबलेट के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी एमआर यानी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है।             

                                              पूरी खबर देखने के लिए वीडियो लिंक पर क्लिक करें

इंदौर की खजराना थाना पुलिस को स्टार चौराहे के पास खाली मैदान पर दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल के पास खड़े दिखे। आरोपियों से पूछताछ की तो एक ने अपना नाम साहिल और दूसरे ने अकरम बताया। संदेह के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास प्रतिबंधित नशे की 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट मिली। आरोपी ने बताया कि वह अल्प्राजोलम टेबलेट का नशा करने का आदि है, नशे की लत पूरी करने की नियत से सस्ते दामों पर खरीदकर, नशे के आदि और अन्य लोगों को महंगे दामों पर बेचता है। पकड़ा गया आरोपी साहिल एमआर है, जिससे यह प्रतिबंधित दवा उसे आसानी से उपलब्ध हो जाती थी। 

इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P 



Post a Comment

0 Comments