आरवी बिस्कुट कंपनी में धोखाधड़ी
इंदौर की थाना बाणगंगा पुलिस ने शेयर होल्डर दिनेश मनवानी की शिकायत पर आरवी बिस्कुट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अधिकृत कर्मचारी रहे संजय कलवानी को गिरफ्तार किया है। आरोपित को जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने रिमांड मांगा। न्यायालय ने दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया।
पूरी खबर देखने के लिए वीडियो लिंक पर क्लिक करें
6 दिसंबर 2024 को कंपनी ने संजय कलवानी को गौरव अहलावत के खिलाफ परिवाद दायर करने और कानूनी प्रक्रिया संचालित करने के लिए अधिकृत किया था। 11 दिसंबर को परिवाद दायर भी हुआ, लेकिन आरोप है कि संजय ने बिना कंपनी के बोर्ड और शेयर होल्डरों को सूचना दिए, कथित साठगांठ कर परिवाद वापस ले लिया। जांच में पुलिस को साक्षियों के बयान, दस्तावेज, सीसीटीवी फुटेज और विधिक रिपोर्ट मिले हैं। वहीं संजय कलवानी पर कार में कंपनी के उत्पाद ले जाने के भी आरोप है। इस पर भी पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। बोर्ड मीटिंग में भी आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस अब रिमांड के दौरान परिवाद वापस लेने के कारण, संभावित लेन-देन और वित्तीय अनियमितताओं की गहन जांच करेगी।
फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर है , मामले की जांच जारी है
इंदौर से ENCOUNETR NEWS M.P

0 Comments