इंदौर पुलिस ने बीयर के 2800 कार्टून के साथ 80 लाख की अवैध शराब जब्त की ,Indore police seized 2,800 cartons of beer and illicit liquor worth 80 lakh.

इंदौर पुलिस ने 80 लाख की अवैध शराब की जब्त 

 मध्यप्रदेश के इंदौर में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना लसूडिया पुलिस ने एक ही परमिट पर दो अलग-अलग वाहनों से बीयर का अवैध परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 80 लाख रुपये की शराब और 20 लाख रूपए के दो वाहन जब्त किए हैं।  

 इंदौर मे अवैध शराब के खिलाफ पुलिस विशेष अभियान चला रही है, इसी कड़ी में थाना लसूडिया की टीम ने मुखबिर की सूचना पर इंदौर बायपास पर बड़ी कार्यवाही करते हुवे देवास की ओर से आ रहे दो वाहनों एक टाटा ट्रक और एक आयशर को रोककर जांच की, जिसमें दोनों में बोल्ट सुपर स्ट्रांग बीयर के 1400-1400 कार्टून भरे पाए गए, कुल 2800 कार्टून बीयर, जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी गई है, जब्त की गई। साथ ही दोनों वाहनों की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है, जांच में सामने आया कि दोनों चालक एक ही परमिट के जरिए अलग-अलग वाहनों से बीयर का परिवहन कर रहे थे, दस्तावेजों में गड़बड़ी पाए जाने पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर काशीराम डाबर और शेख अजगर को गिरफ्तार कर लिया है, 

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से जब्त बीयर के 

स्रोत और सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है


इंदौर से ENCOUNETR NEWS M,P


Post a Comment

0 Comments