रंगपंचमी की रंगारंग गैर को लेकर प्रशासन सख्त
इंदौर में रंगपंचमी के मौके पर निकलने वाली रंगारंग गैर को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम पूरी तरह एक्शन मोड में है। गैर से पहले कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और महापौर ने पूरे गैर मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया।
गैर मार्ग का सामूहिक निरीक्षण कलेक्टर शिवम वर्मा, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। निरीक्षण के दौरान गैर मार्ग में बाधक निर्माण, अतिक्रमण और नीचे लटकते बिजली के तारों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने साफ किया कि गैर मार्ग पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित होना चाहिए, ताकि हजारों की संख्या में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस बार गैर मार्ग पर लगने वाले मंचों के आकार पर भी प्रशासन लगाम कसेगा। तय मानकों से बड़े मंचों की अनुमति नहीं दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ कहा है कि गैर मार्ग पर किसी भी तरह की बाधा, अवैध निर्माण और लटकते बिजली के तार बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। मंचों के आकार पर भी इस बार सख्ती रहेगी। वहीं, गैर में शरारती तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।
निरीक्षण के दौरान गैर मार्ग में बाधक निर्माण, अतिक्रमण और नीचे लटकते
बिजली के तारों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए।
इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P

0 Comments