80 साल के बुजुर्ग से ठगे 1 करोड़ 15 लाख, ATS अधिकारी बताकर किया डिजिट अरेस्ट,80-year-old man duped of Rs 1.15 crore, arrested by a person posing as an ATS officer

 80 साल के बुजुर्ग से ठगे 1 करोड़ 15 लाख, 

 ATS अधिकारी बताकर किया डिजिट अरेस्ट

इंदौर में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना लसूडिया पुलिस ने एक ही परमिट पर दो अलग-अलग वाहनों से बीयर का अवैध परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने करीब 80 लाख रुपये की शराब और 20 लाख रूपए के दो वाहन जब्त किए हैं। लसूडिया की टीम ने मुखबिर की सूचना पर इंदौर बायपास पर बड़ी कार्यवाही करते हुए देवास की ओर से आ रहे दो वाहनों एक टाटा ट्रक और एक आयशर को रोककर जांच की, जिसमें दोनों में बोल्ट सुपर स्ट्रांग बीयर के 1400-1400 कार्टून भरे पाए गए, कुल 2800 कार्टून बीयर, जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी गई है उन्हें जप्त किया। साथ ही दोनों वाहनों की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है उन्हें भी जप्त किया। जांच में सामने आया कि दोनों चालक एक ही परमिट के जरिए अलग-अलग वाहनों से बीयर का परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने काशीराम डाबर और शेख अजगर को गिरफ्तार कर लिया है। 

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से जब्त बीयर के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क

 को लेकर पूछताछ कर रही है।

 इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P



Post a Comment

0 Comments