1 मई से स्मार्ट पीडीएस सिस्टम लागू करेगी मध्यप्रदेश सरकार.. Smart PDS from 1st May

1 मई से स्मार्ट पीडीएस सिस्टम लागू  करेगी मध्यप्रदेश सरकार , सुविधाएँ प्राप्त करने के लिए 30 अप्रैल तक E-KYC करवाना अनिवार्य   

मध्य प्रदेश सरकार 1 मई से स्मार्ट पीडीएस सिस्टम लागू करने जा रही है। इस प्रणाली के तहत, पात्र हितग्राहियों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल तक सभी हितग्राहियों को ई-केवाईसी कराना होगा। 

                                                28-04-205  इंदौर :स्मार्ट पीडीएस सिस्टम के लाभ पारदर्शितास्मार्ट पीडीएस सिस्टम के तहत, राशन की आवक, वितरण और शेष स्टॉक की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। निगरानी अधिकारी कार्यालय में बैठकर ही पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर सकेंगे। 

राशन वितरण में सुधार स्मार्ट पीडीएस सिस्टम के तहत, राशन वितरण में सुधार होगा और किसी भी तरह की रुकावट नहीं आएगी। ई-केवाईसी की सुविधा पीओएस मशीन पर उपलब्ध है। वहीं मोबाइल एप से भी ई-केवाईसी किया जा सकता है।

                                                     


टीम को गांव और मोहल्ले में जाकर ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्मार्ट पीडीएस सिस्टम के लागू होने से लाभार्थियों को पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से राशन मिलेगा। 

                                                                    


                                                                    

इस प्रणाली के तहत, दोहरे और मृत हितग्राहियों के नाम सूची से हटाए जाएंगे जिससे वास्तविक हितग्राहियों को ही लाभ मिलेगा। 


इंदौर से एनकाउंटर न्यूज की रिपोर्ट।

Post a Comment

0 Comments