इंदौर की आंतरिक सुरक्षा को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को लिखा पत्र Indore Mayor letter to Chief Minister

 महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को इंदौर की आंतरिक सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के संदर्भ में लिखा पत्र 


प्रदेश और आर्थिक राजधानी इंदौर की आंतरिक सुरक्षा के संदर्भ में लिखा पत्र , पत्र के माध्यम से इंदौर में बंगलादेशी रोहिंग्या और पाकिस्तानी घुसपैठिये जो फर्जी दस्तावेजों से विभिन्न स्थानों पर रह रहे इंदौर शहर की आतंरिक सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर  रहे है।    

                                        २६-०४-२०२५ इंदौरमहापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को पहलगाम में हुई पर्यटकों के ऊपर आतंकी हमले की घटना से समूचा देश क्षुब्ध और आहत है , उन्होंने विशेष तौर पर उल्लेखित किया की पेहलगाम , काश्मीर में जो हमले हो रहे है उनमे पाकिस्तानी एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों की संलिप्तता को नकारा नहीं जा सकता है , जिसके चलते आतंरिक सुरक्षा और अर्थव्यवस्था  प्रभावित हो रही है।  



महापौर पुष्यमित्र भागवत ने उल्लेखित किया की इंदौर  शहर प्रदेश की व्यवसायिक राजधानी है एवं इंदौर में भी संभवतः बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठिये हो सकते है , जो गलत तरीके से दस्तावेज बनवाकर सरकारी योजनाओं का फायदा उठा रहे है , जिसके चलते इंदौर शहर की आंतरिक सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर असर पड़  रहा है।  

महापोर ने उक्त सन्दर्भ में मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन किया है की उक्त घुसपैठियों को चिन्हांकित किया जाना आवश्यक है एवं चिन्हांकित कर दस्तावेज की गहन जाँच  किया जाना आवश्यक है।  

उक्त जाँच के उपरांत किसी भी तरह फर्जीवाड़ा पाए जाने पर तुरंत घुसपैठियों को देश से निष्काषित करने की कार्यवाही करना उचित होगा।

  

 इंदौर से एनकाउंटर न्यूज़ म.प्र की रिपोर्ट 

Post a Comment

0 Comments