एक करोड़ की एम डी ड्रग्स के साथ चार आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार. 4 arrested for carrying MD drugs

 चार आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने एक करोड़ की एम डी ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार...


इंदौर क्राइम ब्रांच इंदौर ने दो अलग अलग कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स बरामद की गई है चारो आरोपियों से 190 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है आरोपियों से एक कार भी बरामद हुई है पकड़ी गई ड्रग्स की कीमत 1 करोड रुपए से अधिक की बताई जा रही है।


                                            29.04.2025, इंदौर : क्राइम ब्रांच द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी में पहली कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने राजकुमार ब्रिज के नीचे पत्थर गोदाम से दो आरोपियों को पकड़ा है । पकड़े गए आरोपियों में अहमद शाह निवासी प्रतापगढ़ राजस्थान और पप्पू सरोक निवासी मंदसौर है । पकड़े गए दोनों आरोपी नशा करने के साथ-साथ अपनी लत पूरी करने के लिए एमडी ड्रग्स सस्ते दामों में ला कर मंहंगे दामो में बेचा करते थे आरोपियों के कब्जे से 154 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है

                                   

 वहीं इसी कड़ी में दूसरी कार्रवाई mr10 ब्रिज के नीचे की गई जहां हरिओम झा निवासी द्वारका नई दिल्ली और उसका एक अन्य साथी लक्ष्य सिंह राजपूत को एक कार सहित पकड़ा है  इनसे 36 ग्राम एचडी ड्रग्स बरामद की गई है । 

                                        

                                                           for full video please click

डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह मादक पदार्थ दिल्ली के किसी नाइजीरियन से खरीद कर जयपुर और इंदौर शहर में लोगों को अधिक दामों पर बेचा करते थे । 

फिलहाल पकड़े गए आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और इनका रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है जिससे और भी मामले के खुलासे होने की संभावना है।


इंदौर से एनकाउंटर न्यूज़ की रिपोर्ट 


Post a Comment

0 Comments