पवित्र रुद्राक्ष एवं कैलाश-मानसरोवर का जल पाकर अभिभूत हुऐ अधिवक्ता Advocates overwhelmed upon receiving the sacred Rudraksha and water from Kailash-Mansarovar.

अधिवक्ता रुद्राक्ष वितरण महोत्सव में हजारों अधिवक्ताओं ने प्राप्त किया पवित्र रुद्राक्ष एवं कैलाश-मानसरोवर का जल

इंदौर, 17 अगस्त 2026।
आज इंदौर जिला न्यायालय परिसर में अखिल भारतीय अधिवक्ता महासंघ एवं इंदौर अभिभाषक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अधिवक्ता रुद्राक्ष वितरण महोत्सव का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों अधिवक्ताओं ने सहभागिता करते हुए पवित्र रुद्राक्ष, कैलाश-मानसरोवर का पावन जल तथा अन्य आध्यात्मिक सामग्री से युक्त दिव्य किट श्रद्धापूर्वक प्राप्त की।

कार्यक्रम में विशेष रूप से परमपूज्य महामंडलेश्वर श्री श्री १००८ श्री नितिनदास जी महाराज एवं परमपूज्य श्रीधाम सरकार की पावन उपस्थिति रही एवं उन्होंने सभी अधिवक्ता साथियों को आशीर्वचन प्रदान करे ।।संतों के कर-कमलों से उपस्थित अधिवक्ताओं को रुद्राक्ष एवं दिव्य किट प्रदान की गई। संतों के आशीर्वचन से पूरा जिला न्यायालय परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।

कार्यक्रम के आयोजक डॉ. हर्ष मेहता, सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट रहे। आयोजन में अखिल भारतीय अधिवक्ता महासंघ के संरक्षक वरिष्ठ अभिभाषक श्री दिलीप सिसोदिया जी एवं श्री धर्मेंद्र चौधरी जी का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा।

इस अवसर पर श्री घनश्याम गुप्ता जी, श्री राजेश खंडेलवाल जी, श्री दीपक जायसवाल जी, इंदौर अभिभाषक संघ के सचिव श्री धर्मेंद्र गुर्जर जी, कोषाध्यक्ष श्रीमती पल्लवी काद्यारू जी, सह सचिव श्री निमेष सोलंकी जी सहित अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्तागण एवं हजारों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। हर-हर महादेव एवं ॐ नमः शिवाय के जयघोष से पूरा जिला न्यायालय परिसर गूंज उठा। आयोजन ने अधिवक्ता समाज में आध्यात्मिकता, सेवा, संस्कार और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी अधिवक्ताओं के लिए साबूदाना खिचड़ी एवं चाय की व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने आत्मीयता के साथ आनंद लिया।

आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन अधिवक्ता समाज को सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना एवं सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ने का एक विनम्र प्रयास है। हजारों अधिवक्ताओं की अभूतपूर्व सहभागिता ने इसे इंदौर जिला न्यायालय के इतिहास का एक ऐतिहासिक एवं स्मरणीय आयोजन बना दिया।

हर-हर महादेव।
ॐ नमः शिवाय।

                   
हर-हर महादेव एवं ॐ नमः शिवाय के जयघोष से पूरा जिला न्यायालय परिसर गूंज उठा।

Post a Comment

0 Comments