सरकारी सेवाएं अब 9407035437 चैट पर—इंदौर जिला प्रशासन की अनूठी डिजिटल पहल, बस करिये whatsapp मैसेज और पाइये जानकारियां

सरकारी सेवाएं अब 9407035437 चैट पर—इंदौर जिला प्रशासन की अनूठी डिजिटल पहल, बस करिये whatsapp मैसेज और पाइये जानकारियां 
-----
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में शुरू हुई AI चैटबॉट एवं WhatsApp सेवा को मिल रहा नागरिकों का बेहतर प्रतिसाद


इंदौर, 24 अगस्त 2026
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सुशासन के संकल्प को साकार करते हुए इंदौर जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों को शासकीय सेवाओं की जानकारी एवं सुविधाएं सरल, त्वरित और डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराने की दिशा में अभिनव पहल की गई है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में प्रारंभ की गई AI चैटबॉट एवं WhatsApp सेवा अब नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं तक पहुंच का आसान और सुविधाजनक माध्यम बन रही है।
 इस डिजिटल पहल के माध्यम से नागरिक WhatsApp नंबर 9407035437 पर संपर्क कर विभिन्न शासकीय सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा वर्तमान में उपलब्ध 41 सेवाओं तक आसानी से पहुंच बना सकते हैं। खास बात यह है कि लॉन्च के प्रारंभिक चरण में जहां लगभग 1,200 उपयोगकर्ता इससे जुड़े थे, वहीं अब इसकी पहुंच बढ़कर 6,897 सक्रिय उपयोगकर्ताओं तक पहुंच गई है। उपलब्ध सेवाओं का अब तक 1,055 बार उपयोग किया जा चुका है।
 AI चैटबॉट के माध्यम से नागरिकों को शासकीय सेवाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम होगी। डिजिटल माध्यम से सेवाओं की जानकारी उपलब्ध होने से समय की बचत के साथ ही नागरिकों को सुविधाजनक और त्वरित सेवा प्राप्त होगी।
 जिला प्रशासन द्वारा इस सेवा को लगातार विस्तार देने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। आगामी चरण में दुकान/संस्थान स्थापना का पंजीयन, भू-अधिकार पुस्तिका का प्रथम बार प्रदाय, मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना में पंजीयन, नगरीय एवं ग्रामीण निकाय मतदाता सूची की सत्य प्रतिलिपि, रोजगार कार्यालय में पंजीयन एवं नवीनीकरण तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत डुप्लीकेट पात्रता पर्ची जैसी सेवाओं को भी चैटबॉट से जोड़ने की योजना है।
*डिजिटल सुशासन की दिशा में इंदौर की नई पहचान*
 इंदौर जिला प्रशासन की यह पहल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन-केंद्रित सुशासन, तकनीक के प्रभावी उपयोग और शासकीय सेवाओं को नागरिकों के लिए सहज एवं सुलभ बनाने के संकल्प को जमीन पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में प्रारंभ हुई यह व्यवस्था प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद को और अधिक सरल एवं प्रभावी बनाने के साथ डिजिटल सुशासन को नई गति दे रही है। यह AI चैटबॉट ई-सॉफ्ट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड मुंबई द्वारा कोटक महिंद्रा बैंक के सौजन्य से तैयार किया गया है।
----
#JansamparkMP #indore #इंदौर #DigitalGovernance #GoodGovernance #AIChatbot
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
PRO Jansampark Indore

Post a Comment

0 Comments