इंदौर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी मैदान में होगा,The main Independence Day celebration in Indore on August 15 will be held at the RAPTC Ground, located at Mahesh Guard Line.

 इंदौर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह
महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी मैदान में होगा

समारोह की तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में गरिमा के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने ली बैठक
इंदौर, 03 अगस्त 2026
 इंदौर जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूर्ण गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया जायेगा। इस दिन मुख्य समारोह महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी मैदान में आयोजित होगा। समारोह की व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने आयोजन की सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।
 कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने आज यहां समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली।
   
 बैठक में इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पवार, श्री रिंकेश वैश्य तथा श्री रोशन राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने 15 अगस्त को जिले में स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की। 

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महेश गार्ड लाइन में आयोजित होने वाले समारोह के लिये विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे। इस अवसर पर बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन राज्य शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशानुसार होगा। बैठक में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने निर्देश दिये कि इस वर्ष भी समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय पर्व के आयोजन में सभी अधिकारी/कर्मचारी भी अनिवार्य रूप से शामिल हो। सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में अनिवार्य रूप से ध्वजारोहण किया जाये। 

ध्वजारोहण का कार्यक्रम ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक आयोजित किया जायेगा। उन्होंने सभी शासकीय कार्यालयों, संस्थाओं, प्रमुख भवनों, चौराहों आदि स्थानों पर विद्युत साज-सज्जा करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि समारोह में वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों और संस्थाओं को पुरस्कृत किया जाये। यह पुरस्कार वास्तविक हकदार को मिले यह सुनिश्चित किया जाये। इसके लिये 12 अगस्त तक प्रस्ताव आमंत्रित करने के निर्देश दिये गये। बताया गया कि समारोह की तैयारियों का पूर्वाभ्यास 13 अगस्त को सुबह 9 बजे होगा।

इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P

Post a Comment

0 Comments