मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कांवड़ यात्रियों के लिए इंदौर में विशेष पड़ाव स्थल,Special halting points for Kanwar pilgrims in Indore, following instructions from Chief Minister Dr. Mohan Yadav.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कांवड़ यात्रियों
 के लिए इंदौर में विशेष पड़ाव स्थल

खंडवा रोड के बाईग्राम और उज्जैन रोड़ के राजोदा में होंगे ठहरने, भोजन, चाय-नाश्ता सहित सभी आवश्यक इंतजाम
इंदौर, 29 जुलाई 2026
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार इंदौर जिले में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में इंदौर के खंडवा रोड स्थित बाईग्राम में कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष पड़ाव स्थल विकसित किया जा रहा है, जहां उनके ठहरने, चाय-नाश्ता, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी इसी तरह की व्यवस्था इंदौर जिले के उज्जैन रोड़ के सांवेर के ग्राम राजोदा में भी की जा रही है।
 कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने आज संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित पड़ाव स्थल बाईग्राम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर एसडीएम महू श्री राकेश परमार तथा तहसीलदार श्री विवेक सोनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और कांवड़ यात्रियों को पूरी यात्रा के दौरान किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि पड़ाव स्थल पर पर्याप्त पेयजल, स्वच्छ शौचालय, विश्राम की व्यवस्था, प्रकाश, साफ-सफाई, चिकित्सा सहायता तथा सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
        

 निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा आवश्यकतानुसार सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित, सुगम और श्रद्धापूर्ण वातावरण में अपनी यात्रा पूरी कर सकें।
 कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इंदौर जिले से होकर गुजरने वाले संपूर्ण कांवड़ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जहां कहीं भी सड़कों की मरम्मत की आवश्यकता हो, वहां तत्काल आवश्यक कार्य कराए जाएं, ताकि कांवड़ यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर प्रभावी यातायात प्रबंधन किया जाए तथा ट्रैफिक व्यवस्था ऐसी रहे कि श्रद्धालुओं की आवाजाही निर्बाध और सुरक्षित बनी रहे।

इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P

Post a Comment

0 Comments