29 जुलाई को इंदौर जिले में चार स्थानों पर लगेंगे
राजस्व जनकल्याण शिविर
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में आमजन की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित किए जा रहे राजस्व जनकल्याण शिविरों की श्रृंखला में 29 जुलाई 2026 को जिले के पांच राजस्व निरीक्षक वृत्तों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ती, नक्शा-खसरा संबंधी प्रकरणों सहित अन्य राजस्व मामलों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 जुलाई को आयोजित होने वाले शिविरों में जूनी इंदौर तहसील के वृत्त-1 लसूडिया मोरी, कनाडिया तहसील के वृत्त-2 बिसनखेड़ा, राऊ तहसील के वृत्त-1 रिजलाय तथा देपालपुर तहसील के वृत्त-3 रंगवासा शामिल हैं।
जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण कराएं तथा शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही जनहितकारी सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
ECOUNTER NEWS M.P
0 Comments