बाबा महाकाल के सवारी मार्ग सत्यनारायण मंदिर से छत्रीचौक तक सड़क चौड़ीकरण कार्य अंतिम चरण में
उज्जैन में बाबा महाकाल की शाही सवारी और आगामी सिंहस्थ महापर्व को ध्यान में रखते हुए सवारी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है।
शुक्रवार सुबह नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने सत्यनारायण मंदिर से छत्री चौक तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी को शेष कार्य शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही फिनिशिंग कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत भी दी।
नगर निगम के अनुसार इस मार्ग पर भवन हटाने, प्रीकास्ट नालियों का निर्माण, चैंबर और मैनहोल कनेक्शन, धार्मिक स्थलों का स्थानांतरण, हरियाखेड़ी परियोजना की लाइन शिफ्टिंग, पेयजल पाइपलाइन, विद्युत पोल स्थानांतरण, टाटा सीवरेज कार्य, क्रॉस ड्रेनेज तथा सत्यनारायण मंदिर से कमरी मार्ग तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा किया जा चुका है।
फिलहाल कमरी मार्ग से छत्री चौक तक एक ओर सड़क निर्माण और पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य तेज़ी से जारी है। निगम प्रशासन का दावा है कि शेष कार्य भी जल्द पूर्ण कर मार्ग को श्रद्धालुओं और आमजन के लिए पूरी तरह सुगम बना दिया जाएगा।
ENCOUNTER NEWS MP
0 Comments