नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प,Students took a pledge against substance abuse under the "Staying Away from Drugs is Essential 2.0" awareness campaign.

"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जागरूकता अभियान के 
तहत विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

 "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जनजागरूकता अंतर्गत इंदौर आबकारी विभाग द्वारा प्रूडेंशियल किड्स हायर सेकेंडरी स्कूल, निपानिया में विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक एवं संवादात्मक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री देवेश चतुर्वेदी (कंट्रोलर), श्री ए. के. माथुर, श्री राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, श्रीमती आकांक्षा गर्ग, आबकारी उपनिरीक्षक श्री आकाश मेश्राम तथा श्रीमती वैशाली भगत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री ए. के. माथुर सर का विद्यार्थियों के साथ हुआ जीवंत संवाद रहा। उन्होंने सरल एवं प्रभावशाली उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, उससे होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए नशे से दूर रहने के महत्व को समझाया। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ प्रश्न पूछे और अपने विचार साझा किए, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सहभागितापूर्ण एवं प्रेरक बन गया।
इस अवसर पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री देवेश चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देते हुए नशे से संबंधित विभिन्न भ्रांतियों का निराकरण किया तथा युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी अधिकारियों, विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने नशा न करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में नशामुक्त जीवन के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने तथा समाज में जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

 इंदौर से ENCOUNTER NEWS MP

Post a Comment

0 Comments