"NATIONAL DOCTOR DAY और C.A. Day पर इंदौर में
सम्मान समारोह, उत्कृष्ट सेवाओं को मिला सम्मान"
नेशनल डॉक्टर डे और सीए डे के अवसर पर इंदौर नगर निगम द्वारा नवीन परिषद भवन अटल सदन में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा और चार्टर्ड अकाउंटेंसी क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, चिकित्सकों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और शहर के अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। अतिथियों ने अपने संबोधन में डॉक्टरों और सीए के समर्पण, ईमानदारी और सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए उन्हें समाज का मजबूत स्तंभ बताया। नगर निगम की ओर से कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। यह सम्मान समारोह समाज के प्रति समर्पित उन सभी डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास रहा, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किए हैं।
यह सम्मान समारोह समाज के प्रति समर्पित उन सभी डॉक्टरों और चार्टर्ड
अकाउंटेंट्स के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास रहा
अकाउंटेंट्स के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास रहा
इंदौर से ENCOUNTER NEWS MP


0 Comments