बायपास स्तिथ "PENDU RESTAURANT" के अवैध कब्जे को लेकर
SDM मौन, आखिर कलेक्टर ने दिये जाँच के आदेश
यह इंदौर का बिचौली हप्सी इलाका है। यहां स्थित संवाद नगर के निवासियों ने वैध भूखंड खरीदे थे, जिसका नक्शा बाकायदा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से पास है। लेकिन आज इस कॉलोनी के नागरिक अपने ही कॉलोनी के मुख्य रास्ते के लिए तरस रहे हैं। आरोप है कि मिस्टर पेंडू रेस्टोरेंट के संचालक ने आम रास्ते को अपने व्यवसाय के अंदर दबा लिया है।
वर्ष 2024 और 2025 में नगर निगम और भवन अधिकारी को शिकायतें दी गईं, लेकिन रसूख के आगे सारे सरकारी आदेश ठंडे बस्ते में चले गए। अब थक-हारकर रहवासियों ने अनुविभागीय दंडाधिकारी यानी एसडीएम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने और मौके पर जांच न करने के चलते इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा से मुलाक़ात कर अवैध कब्जे की जानकारी का आवेदन उन्हें सौंपा। रहवासियों ने इस अवैध निर्माण को तुरंत ढहाने और मुख्य मार्ग को फिर से बहाल करने की मांग की है।
अब इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन टीएनसीपी के स्वीकृत नक्शे और दस्तावेजों के आधार पर कार्रवाई करेगा, क्या संवाद नगर के रहवासियों को उनका मूल मार्ग वापस मिलेगा या फिर अवैध कब्जेदार को संरक्षण देने वाले प्रभावशाली लोगों के सामने आम नागरिकों की आवाज एक बार फिर दबकर रह जाएगी। अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि जांच के बाद सच्चाई क्या सामने आती है और क्या इस कथित अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर चलेगा या नहीं।
इंदौर से ENCOUNTER NEWS MP
0 Comments