महू के चर्चित गोवंश वध मामले में
मुख्य आरोपी गिरफ्तार
29 मई 2026 को महू थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बडांबस्ती निवासी इमरान खटखट अपने साथियों कादिर, हासिम और कल्ला के साथ मिलकर गोवंश का वध कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां गोवंश के कटे हुए अंग बरामद हुए।
पशु चिकित्सक द्वारा जांच में बरामद मांस को गोवंश का मांस बताया गया। इसके बाद महू थाने में गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी कादिर पिता फतेह मोहम्मद, अनवर खटखट और बाद में मोहम्मद आबाद उर्फ कल्ला को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मुख्य आरोपी इमरान खटखट फरार चल रहा था। आरोपी इमरान खटखट की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक इंदौर ग्रामीण द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। लगातार तलाश के बाद पुलिस टीम ने इमरान खटखट को चोरल डेम पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
इंदौर से ENCOUNTER NEWS MP
0 Comments