मनमाड़ रेल परियोजना को लेकर चिलचिलाती गर्मी
में किसानों का जंगी प्रदर्शन
इंदौर में पूर्वी रिंग रोड और मनमाड़ रेलवे लाइन परियोजना को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में किसान कलेक्टर कार्यालय के बाहर गंजी कंपाउंड में धरने पर बैठ गए हैं।
किसानों का आरोप है कि उनकी जमीन अधिग्रहित की जा रही है, लेकिन मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर अब तक कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकला है। इसी के विरोध में किसानों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया है।
धरने की खास बात यह है कि इसमें केवल किसान ही नहीं, बल्कि उनके परिवार की महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए हैं। आंदोलन को लंबा खींचने की तैयारी के साथ कई किसान खाना बनाने का सामान और आवश्यक सामग्री लेकर मौके पर पहुंचे हैं। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।
इंदौर से ENCOUNTER NEWS MP
0 Comments