राऊ तहसील में तालाब कि चैनल पर सुखनिवास में
अवैध कॉलोनी को निगम ने ध्वस्त करा
इंदौर के राऊ क्षेत्र अंतर्गत सुखनिवास गांव में आज नगर निगम ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। निगम की टीम भारी अमले के साथ मौके पर पहुंची और प्राकृतिक जल निकासी मार्ग पर किए गए अतिक्रमणों को हटाया।
मौके पर मौजूद भवन अधिकारी प्रभात तिवारी ने बताया कि इस क्षेत्र में सीएटी के ओवरफ्लो का पानी और पूरे गांव का वर्षा जल प्राकृतिक नाले के माध्यम से सिरपुर तालाब तक पहुंचता है। लेकिन कुछ लोगों द्वारा इस प्राकृतिक नाले पर पाइप डालकर उसके ऊपर सड़क का निर्माण कर दिया गया था, जिससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। अधिकारियों के अनुसार संबंधित भूमि कृषि भूमि है, लेकिन यहां अवैध कॉलोनी विकसित करने की तैयारी भी की जा रही थी। इसे देखते हुए नगर निगम ने नाले की चैनल क्लियर करने के साथ-साथ अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की।
इंदौर से ENCOUNTER NEWS MP
0 Comments