"ग्रामीण भाजपा कार्यालय का हुआ भूमिपूजन,संगठन विस्तार को मिलेगी नई मजबूती"
इंदौर के नावदा पंथ क्षेत्र में भाजपा जिला ग्रामीण के नए कार्यालय का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक मनोज पटेल सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भूमिपूजन के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि इंदौर में पहले से संभागीय कार्यालय मौजूद है, लेकिन अब ग्रामीण जिले का अपना स्वतंत्र कार्यालय भी होगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर पौधरोपण भी किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट और अन्य नेताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बता दे कि नया कार्यालय लगभग 16 हजार वर्गफीट क्षेत्र में विकसित किया जाएगा, जिसमें करीब 10 से 11 हजार वर्गफीट क्षेत्र में निर्माण कार्य होगा। कार्यालय में संगठन की आवश्यकताओं के अनुरूप सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इंदौर से ENCOUNTER NEWS MP
0 Comments