"फ्रेंचाइज़ी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी, दिल्ली से दो डायरेक्टर गिरफ्तार","₹1.20 crore fraud in the name of a franchise; two directors arrested from Delhi"

"फ्रेंचाइज़ी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी, 
दिल्ली से दो डायरेक्टर गिरफ्तार"

पुलिस ने वेलनेस सेंटर की फ्रेंचाइज़ी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए नई दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के अनुसार रितु मेहता नामक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि डॉ. हरोर्स एस्थेटिक प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के संचालकों ने उन्हें वेलनेस सेंटर खोलने का झांसा देकर करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि ले ली, लेकिन न तो वादा पूरा किया और न ही रकम वापस की। जांच के दौरान पुलिस टीम नई दिल्ली पहुंची और आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर कंपनी के डायरेक्टर देबदुलाल बनर्जी और राहुल सावेल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी लंबे समय से फ्रेंचाइज़ी के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर धोखाधड़ी कर रहे थे।

  फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में फरार 
अन्य आरोपियों तथा डॉक्टरों की तलाश जारी है। 

इंदौर से ENCOUNTER NEWS MP 

Post a Comment

0 Comments