नर्मदा तृतीय चरण की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज, 4-5 जून को जलप्रदाय प्रभावित,Leak in Narmada Phase III Main Pipeline; Water Supply Affected on June 4-5


इंदौर में महू स्थित ड्रीमलैंड चौराहे के पास नर्मदा तृतीय चरण की 1700 मिमी व्यास की मुख्य पाइपलाइन में गुरुवार सुबह लीकेज होने से जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई। घटना के बाद सभी पंप तत्काल बंद कर दिए गए।

नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए। निगम का तकनीकी अमला लगातार सुधार कार्य में जुटा है।

पाइपलाइन की तकनीकी खराबी के कारण 4 जून की शाम और 5 जून की सुबह शहर की कई जलप्रदाय टंकियों से होने वाली जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में चंदन नगर, अंबिकापुरी, नगीन नगर, हवा बंगला, एमआईजी, भंवरकुआ, बिलावली, खजराना, तुकोगंज, नंदा नगर, सुखलिया, महालक्ष्मी, सिलिकॉन सिटी, लसूड़िया, स्कीम नं. 78, 94, 113, 114, 136 सहित अनेक क्षेत्र शामिल हैं।
नगर निगम ने नागरिकों से जल का आवश्यकतानुसार उपयोग करने तथा असुविधा के लिए सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments