इंदौर मे "नकली बायोडीजल की बिक्री पर
प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पंप सील”
नकली बायो डीजल बेचने वाले मे. इंदौर बायो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड मेथवाडा देपालपुर बायो डीजल पंप पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
खाद्य विभाग की टीम ने पंप को मौके पर किया सील
लगभग 4 लाख 20 हजार रूपये से अधिक कीमत की 6000 लीटर नकली बायोडीजल जप्त
इंदौर, 29 मई 2026
इंदौर जिले के देपालपुर मेथवाडा स्थित मे. इंदौर बायो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड बायो डीजल पंप भागीदार सुनीता पति सुभाष केसवाल एवं सुभाष पति रामचंद्र केसवाल निवासी 1525 द्वारकापुरी इंदौर द्वारा अवैध रूप से नकली बायो डीजल की बिक्री करने पर खाद्य विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। खाद्य विभाग की टीम ने पंप को मौके पर सील कर दिया है।
मे. इंदौर बायो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड बायो डीजल पंप पर प्रारंभिक जाँच में नकली बायो डीजल होना पाया गया है। जांच की कार्रवाई सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री शिव सुंदर व्यास देपालपुर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री अजय अस्थाना द्वारा की गई।
बताया गया कि मे. इंदौर बायो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड बायो डीजल पंप की शिकायत प्राप्त होने पर खाद्य विभाग की टीम द्वारा जांच की गई। प्रारंभिक जांच में नकली बायो डीजल पाए जाने पर पंप को सील किया गया है। इसके साथ ही पंप संचालक द्वारा राज्य सरकार के अधिकृत लाईसेंस प्राप्त छह कंपनी के सप्लायर से सप्लाई नहीं लेकर अनाधिकृत फर्म से सप्लाई लेना पाया गया। बताया गया कि पंप संचालक BS100 मानक का ही बायो डीजल विक्रय कर सकते हैं, बायोडीजल के मानक की डेंसिटी 900 से ऊपर होती है परंतु मौके पर डेंसिटी 860 पाई गई। मौके से कुल 6000 लीटर नकली बायो डीजल जप्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 4 लाख 20 हजार रूपये से अधिक है। नकली बायोडीजल के सैम्पल लेकर पंप में बिक्री बंद करवाते हुए पंप, डिस्पेंसरी यूनिट और भूमिगत टैंक को सील कर दिया गया है। बताया गया कि सैम्पल अधिकृत लेबोरेटरी में टेस्टिंग के लिए भेजे जा रहे हैं। नमूना रिपोर्ट आने के बाद में आगामी वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
इंदौर से ENCOUNTER NEWS MP
0 Comments