अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर
निगम की सख्त कार्रवाई
इंदौर में संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नगर निगम ने व्यापक अभियान चलाते हुए 10 होटल, 4 कमर्शियल भवन, 1 रेस्टोरेंट और 1 मॉल को सील किया। आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देश पर फायर विभाग एवं भवन अनुज्ञा शाखा द्वारा शहरभर में फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है।
अपर आयुक्त श्री प्रखर सिंह ने बताया कि जिन भवनों में अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं लगे हैं या बंद पाए गए हैं, उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।
इससे पूर्व भी निगम 32 भवनों को सील कर चुका है। निगम ने स्पष्ट किया है कि फायर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर निगम की सख्त कार्रवाई निगम ने स्पष्ट किया है किफायर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों केखिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इंदौर से ENCOUNTER NEWS MP
0 Comments