"25 करोड़ रुपये मूल्य की 30 बीघा शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त",Government land measuring 30 bighas, valued at ₹25 crore, cleared of encroachment.

"25 करोड़ रुपये मूल्य की 30 बीघा
 शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त"

जिले  में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 25 करोड़ रुपये मूल्य की 30 बीघा शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त
इंदौर, 10 जून 2026
 कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में जिलेभर में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज बुधवार को महू क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 25 करोड़ रुपये मूल्य की बेशकीमती शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डॉ. अंबेडकर नगर महू श्री राकेश परमार के मार्गदर्शन में ग्राम मलेंडी, तहसील महू में राजस्व एवं प्रशासनिक अमले द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। इस दौरान 7.824 हेक्टेयर (लगभग 30 बीघा) शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। उक्त भूमि का बाजार मूल्य लगभग 25 करोड़ रुपये आंका गया है। इस भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था, जिसे नियमानुसार हटाते हुए भूमि को पुनः शासकीय अभिलेखों के अनुरूप मुक्त कराया गया।
 कार्रवाई के दौरान राजस्व, पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन का अमला मौजूद रहा।  कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार जिले में शासकीय संपत्तियों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत चिन्हित अतिक्रमणों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। महू के ग्राम मलेंडी में की गई यह कार्रवाई जिले की प्रमुख अतिक्रमण हटाओ कार्रवाइयों में शामिल है।
 कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर शासकीय भूमि पर 
अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा
इंदौर से ENCOUNTER NEWS 

Post a Comment

0 Comments