फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर
निगम सख्त, 7 होटल सील इंदौर
इंदौर नगर निगम ने फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं करने वाले भवनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 होटल एवं व्यावसायिक भवनों को सील किया है। आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देश पर चलाए जा रहे निरीक्षण अभियान में फायर अलार्म, अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई।
नोटिस जारी होने के बावजूद आवश्यक सुधार नहीं करने पर झोन क्रमांक 7 में होटल एक्स, होटल स्काई मून, जाय ई-बाइक सहित कुल 7 भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। निगम ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
इंदौर से ENCOUNTER NEWS
0 Comments