"इंदौर: रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं लगाने वाले 69 भवनों पर निगम की कार्रवाई" ,Indore: Municipal Corporation Takes Action Against 69 Buildings For Failing To Install Rainwater Harvesting Systems.

"इंदौर: रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं लगाने वाले 
69 भवनों पर निगम की कार्रवाई

इंदौर नगर निगम ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगाने वाले 69 भवनों पर कार्रवाई करते हुए ₹1.96 लाख का अर्थदंड लगाया है। आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में भवन स्वामियों को वर्षा जल संचयन प्रणाली शीघ्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर आयुक्त श्री प्रखर सिंह ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के ऐसे भवन स्वामियों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। 
           
निगम ने चेतावनी दी है कि नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध आगे भी निरीक्षण एवं दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

 रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं लगाने वाले 69 भवनों पर निगम की कार्रवाई नियमों 
की अनदेखी करने वालों पर निगम का एक्शन आगे भी जारी रहेगा

इंदौर से ENCOUNTER NEWS 

Post a Comment

0 Comments