अंतरराज्यीय डकैत गैंग के पास से 33 मोबाइल,
लैपटॉप और कार बरामद
इंदौर की भंवरकुआ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पालदा क्षेत्र में एक सफेद रंग की कार में कुछ लोग बैठकर हवाला व्यापारी को लूटने की योजना बना रहे है और आरोपियों ने कुछ देर पहले ही एक व्यक्ति की कार रोककर उसकी आंखों में मिर्ची डालकर आई फोन मोबाइल और नगदी की लूट की घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने घेराबंदी कऱ पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
वही पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि गाड़ियों से पहले एक्सीडेंट करते थे और बातों ही बातों में आंखों में मिर्ची डाल कर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। पकड़े गए आरोपियों ने इंदौर ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र, नासिक, धूलिया, वड़ोदरा, सूरत, वापी, तक्ष और दाहोद जैसे शहरों में डकैती को अंजाम दे चुके है।
पुलिस ने पांचों आरोपियों से लूट के 33 मोबाइल, एक लैपटॉपऔर एक फोर व्हीलर वाहन जब्त किया है।
इंदौर से ENCOUNTER NEWS MP
0 Comments