जिले के नशा मुक्ति अभियान का अभिन्न अंग होगा तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम : मासिक होगी समीक्षा बैठक,The Tobacco Control Program Will Be An Integral Part Of The District's De-addiction Campaign; Review Meetings Will Be Held Monthly.

जिले के नशा मुक्ति अभियान का अभिन्न अंग होगा तम्बाकू 
नियंत्रण कार्यक्रम मासिक होगी समीक्षा बैठक

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम पर हुई व्यापक चर्चा
जिला स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति (DLCC) की महत्वपूर्ण बैठक आज सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं जिला नोडल अधिकारी (तम्बाकू नियंत्रण) श्री सिद्धार्थ जैन तथा अपर कलेक्टर श्री रोशन राय भी उपस्थित रहे। बैठक में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम तथा सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA-2003) के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में COTPA-2003 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत जिले में कानून के परिपालन पर विशेष बल दिया गया। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा कि बच्चों, किशोरों और युवाओं को तम्बाकू के दुष्प्रभावों से बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में सभी विभाग मिलकर कार्य करें। बैठक में मध्य प्रदेश वालंट्री हेल्थ एसोसिएशन इंदौर के कार्यकारी निदेशक एवं जिला स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति के सदस्य श्री मुकेश कुमार सिन्हा द्वारा जिले में तम्बाकू नियंत्रण की स्थिति, तम्बाकू सेवन के स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं आर्थिक दुष्प्रभावों, तथा कानूनी प्रावधानों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई।

इंदौर से ENCOUNTER NEWS MP

Post a Comment

0 Comments