कलेक्टर की अध्यक्षत में हुई TL बैठक:संकुल
में बैठे अधिकारी वर्चुअली जुड़ेंगे
इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज टीएल बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अब प्रशासनिक कामकाज का नया फॉर्मूला अपनाया जा रहा है। इससे आवाजाही कम होगी और काम की गति भी नहीं रुकेगी। बता दे कि अब संकुल में बैठे अधिकारी वर्चुअली जुड़ेंगे। ज्यादा जरूरी होने पर लोगों फिजिकली बुलाया जाएगा। इसका मकसद लोगों की अनावश्यक आवाजाही कम करना है।
बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देश पर जन गंगा संवर्धन और सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायतों की समीक्षा भी की गई। लापरवाही पर अधिकारियों पर कार्रवाई की बात भी कलेक्टर ने कही है। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शासकीय योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक समय पर और गुणवत्ता से पहुंचे।
सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निपटारा भी जल्द करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये है।
मिलावटखोरों पर अभियान और इमारतों में फायर सेफ्टी कार्रवाई की भी समीक्षा की गई।
औश्रत्रर सभी पर तेजी से काम के निर्देश दिये है।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा, वर्चुअल से काम आसान होगा, पर जवाबदेही पहले जैसी ही रहेगी।
इंदौर से ENCOUNETR NEWS M.P

0 Comments