सुरक्षा मानकों में कमियां पाए जाने पर तीन फटाखा फैक्ट्रियों को किया गया सील,Three Firecracker Factories Sealed After Lapses Found in Safety Standards.

सुरक्षा मानकों में कमियां पाए जाने पर
 तीन फैक्ट्रियों को किया गया सील

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर जिलेभर में पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों की जांच लगातार जारी

इंदौर, 17 मई 2026
गत दिवस देवास जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना तथा वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिवम वर्मा ने आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में संचालित पटाखा गोदामों एवं फैक्ट्रियों की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इस सिलसिले में जिला प्रशासन के अमले द्वारा आज विभिन्न क्षेत्रों में किए गए निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं में गंभीर कमियां पाए जाने पर तीन पटाखा फैक्ट्रियों को सील किया गया। 
इनमें...
(1)  लक्ष्मी फायर वर्क एंड इंडस्ट्री दातोदा 
(2) सतनाम फायर वर्क सिमरोल 
(3) फटाका मैन्युफैक्चरिंग घोसीखेड़ा
शामिल हैं।
 कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशों के पालन में एसडीएम एवं एसडीओपी महू द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त फैक्ट्रियों में शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप निर्माण एवं सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी तथा मजदूरों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं किए गए थे। इसके चलते संबंधित इकाइयों को तत्काल प्रभाव से सील करने की कार्रवाई की गई।
 जिला प्रशासन द्वारा जिलेभर में निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई लगातार जारी है।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर जिलेभर में पटाखा फैक्ट्रियों एवं गोदामों की सघन जांच जारी। सुरक्षा मानकों में गंभीर कमियां पाए जाने पर तीन इकाइयों को तत्काल प्रभाव से सील किया गया।

इंदौर से ENCOUNTER NEWS MP


Post a Comment

0 Comments