लोकायुक्त इंदौर ने पकड़ा जिला परियोजना समन्वयक
प्रदीप कुमार खरे पिता स्व. श्री बी.एल. खरे, उम्र 57 वर्ष, पद ने पकड़ा जिला परियोजना समन्वयक, कार्यालय समग्र शिक्षा केन्द्र, जिला शिक्षा केन्द्र धार
रिश्वत राशि- 1,00,000/-
---------------------
इंदौर लोकायुक्त ने बड़ी कार्यवाही करते हुए समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत धार जिले में विभिन्न शासकीय विद्यालय परिसरों में 122 शौचालयों का निर्माण कराये जाने हेतु लगभग 3,42,00,000/- रुपये स्वीकृत हुये थे। उक्त शौचालयों का निर्माण वर्तमान में चल रहा है. जिनका सुपरविजन आवेदक द्वारा किया जा रहा है। उक्त निर्माणाधीन शौचालयों का कार्य पूर्ण होने के पूर्व ही प्रदीप कुमार खरे द्वारा कार्य पूर्ण प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने के एवज में 5 प्रतिशत के मान से 17,00,000/- रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है।
आवेदक द्वारा शिकायत श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 18.05.2026 को ट्रैपदल का गठन किया गया।
आरोपी प्रदीप कुमार खरे, जिला परियोजना समन्वयक, कार्यालय समग्र शिक्षा केन्द्र, जिला शिक्षा केन्द्र धार को आवेदक से रिश्वत राशि की प्रथम किश्त के रुप में 1,00,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकडा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
ट्रैपदल-
कार्यवाहक निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया, कार्यवाहक प्रआर श्री आशीष शुक्ला, आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री कमलेश परिहार, श्री मनीष माथुर, श्रीकष्णा अहिरवार, प्रभात मोरे
लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
आमजन से अपील है की कोई अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो लोकायुक्त कार्यालय इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है।
ENCOUNTER NEWS MP
0 Comments